विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ होली मिलन संपन्न
समारोह में विजेता सहित सभी प्रतिभागी हुए पुरस्कार से सम्मानित
बड़कागांव विक्रम संवत नए वर्ष की खुशी में लोग होली का त्यौहार रंगोत्सव मनाते हैं । एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पकवान खाते हुए नए वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देते हैं । बडकागांव प्रखंड अंतर्गत शिवाडीह गांव में 12 वर्षों से चली आ रही परंपरा को इस बार होली रंगोत्सव के दिन फिर दोहराया गया। आजाद जागृति छात्र संघ के बैनर तले प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी महावीर मंदिर शिवाडीह के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का संचालन आजाद जागृति छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद प्रसाद द्वारा किया गया। समारोह का उद्घाटन विधिवत पूजन के बाद उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं बुद्धिजीवियों सहित संघ के सदस्यों द्वारा रंग गुलाल अर्पित करते हुए सामूहिक रूप से फुलझड़ी जलाकर उद्घाटन किया गया । उसके बाद समारोह के कार्यक्रम अंतर्गत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ऊंचाई के हिसाब से दो ग्रुप में बांट कर जलेबी दौड़ प्रतियोगिता, 55 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, केवल महिलाओं के लिए घड़ा दौड़ प्रतियोगिता तथा नव युवकों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता हुर्इ। प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपयोगी पुरस्कार, कप एवं नगद राशि देखकर उन्हें सम्मानित किया गया । शेष प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कलम व प्लास्टिक मग देकर सम्मानित किया गया ।
समारोह में उपस्थित सभी महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग नौजवान प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद -लेते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर भाई चार की निभाते हुए सद्भावना दिखाकर होली मिलन समारोह के सहभागी बने। समारोह में मुख्य रूप से जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, कर्णपुरा महिला समाज अध्यक्ष सह पंसस बासमती कुमारी, सह प्रभारी मुखिया कैलाश महतो, ग्राम अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद, महावीर सोनी, सचिव अजीत प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, बासुदेव प्रसाद, तुलसी कुमार कुशवाहा, महतो राम, प्रसाद महतो, मनोज दांगी, शंभू सोनी, भानु प्रताप त्रिदेव, मानेश्वर प्रसाद, धनंजय प्रसाद धीरज, रामविलास भारती, प्रमोद प्रसाद, जगत नारायण मेहता, भीमदेव प्रसाद महतो, अरुण कुमार महतो, कृष्ण दयाल महतो, जल सहिया रेखा देवी, आजाद जागृति छात्र संघ के अध्यक्ष विनोद प्रसाद, सचिव भुगेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष गंगाधर प्रसाद, उपाध्यक्ष शिबू सोनी, उपसचिव श्रवन सोनी, सदस्य रोमन प्रसाद कुशवाहा समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं ।