पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांवत इंटर काॅलेज में होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटकमदाग | कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां स्थित सावंत इंटर काॅलेज में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काॅलेज के निदेशक राम किशोर सावंत के नेतृत्व में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मित्रमंडली व गणमान्य लोग शरीक हुए। लोगांे ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की बधाई दी। साथ ही ढोल-मंजीरा के साथ फगुआ गीत गाते हुए गांव में भ्रमण किया। मटका फोड़ कार्यक्रम में सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में शामिल हुए। बनहा गांव में चैक-चैराहांे पर मंडली में शामिल लोगों को स्वागत कर पारंपरिक पुआ-कवाल खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण सरयू गोप, प्यारे लाल गुप्ता, मीना गोप, गोपाली गोप, संजय पासवान, मनोज कुमार साव, विक्की वर्मा, मंटू वर्मा, सुजीत वर्मा, बादल कुमार वर्मा, छोटू साव, उगन साव, संतोष ठाकुर, लखन गोप सहित सभी समुदाय के लोग शामिल थे।
खबरें और भी हैं...