पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह सह शांति समिति की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईचाक | बरकाकला पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय होली मिलन समारोह सह शां‍ति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अनिता भारती व संचालन उप मुखिया सुनील तलवार ने किया। मुखिया अनिता भारती ने ग्रामीणों को पुरे पंचायत मे सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की बात कही।यह भी कहा कि कभी भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। कही अप्रिय घटना की सम्भावना बन रहा हो तो तुरन्त मुखिया, पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि बड़ी घटना होने से बचाया जा सके। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि मनटुलाल दास, सुरेन्द्र प्रसाद मेहता, लोटवा से राधा बल्लभ मिंज, कमल कच्छप, भुनेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रामेश्वर महतो, शंकर कुशवाहा, जगरनाथ उरांव, वार्ड सदस्य शबनम देवी, आरती देवी ने भी होली त्योहार सादगी व सौहार्द वातावरण मे मनाने पर अपना-अपना बिचार रखा। इसके बाद रंग अबीर लगा कर एक दूसरे से गले मिलकर खुशी का इजहार किया। मौके पर जय किशोर मेहता, बीरेंद्र मेहता, अजय प्रसाद मेहता, टुकन महतो, बोधा राना, नर्सिंग कुशवाहा के अलावा बरकाकला, खुटरा, लोटवा, मनाई, हसेल गावं के सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।
खबरें और भी हैं...