पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barhi News Holi Milan Celebrations Organized With Annual Festival At Sridas International School

श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरही | श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही होली मिलन समारोह भी आयोजित की गई। सर्वप्रथम इस समारोह का शुभारंभ विद्यालय निदेशक रोहित राज सिंह, सलाहकार रंजीत कुमार, विकास कुमार ने अपने पिताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ किया।

उनको याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह विद्यालय हमारे पिताजी का स्वप्न था, जिनकी देन यह स्कूल हैं। विद्यार्थियों के द्वारा नृत्य, ड्रामा, गाना, स्वागत गीत, होली गीत आदि कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विद्यालय निदेशक रोहित सिंह व प्राचार्य अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली आपसी भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व बुराइयों पर अच्छाइयों का रंग चढ़ाता है। लोग खुले मन से एक दूसरे से गले मिलते हैं। बच्चों को प्रेम व सौहार्द के साथ होली मनाने की बात कही।

साथ ही साथ उन्होंने सभी शिक्षकों अभिभावकों व विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शांति सद्भाव व खुशियों के साथ होली त्यौहार मनाने की अपील की। यह समाज में प्रेम सद्भाव एवं भाईचारे का मिसाल पेश करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को यह जानकारी दी कि बढ़ रहे कोरोना वायरस से बचाव हेतु कोई भी रंग व गुलाल का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें हो सके तो अपने देश में बने रंग व गुलाल का प्रयोग करें। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। जिन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया, उनमें सृष्टि, श्रेया, भूमि, पायल, काजल, मुस्कान, शुभम, आमोश, नीरज, विशाल शामिल थे। साथ ही इस सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम का नृत्य बरही इंपैक्ट डांस एकेडमी के रिशु कुमार व गोविंद कुमार का योगदान रहा। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक भी शामिल थे।
खबरें और भी हैं...