ईचाक : होली का त्योहार शांति व सादगी पूर्ण वातावरण में संपन्न
ईचाक में बूंदाबांदी और सर्द हवाओं के बीच होली का त्योहार शांति व सादगी पूर्ण वातावरण में मनाया गया। सोमवार की रात होलिका दहन के बाद लोगों ने प्रसाद का वितरण कर व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी इसके साथ होली मनाने का सिलसिला शुरू हो गया जो मंगलवार देर रात तक चलता रहा।
वही बुधवार को जगह जगह पर मटका फोड़ कार्यक्रम और बुढ़वा होली का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया होली के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। लोग पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक दूसरे के एक दूसरे केगले मिले और आपसी प्रेम का संदेश दिया। होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर इचाक पुलिस और प्रशासन चौकस दिखा।
लोग एक दूसरे के घर जाकर लजीज पकवानों का आनंद उठाया जबकि कोरोनावायरस की अफवाह से प्रखंड में कई जगह होली की धूम धड़ाका कम देखी गई। मंगलवार को कई जगहों पर होली चौपाल का आयोजन किया गया जहां पर होली की बोल और ढोलक झाल करताल के बोल पर लोग झूमते दिखे।