ईचाक : कुरहा पंचायत भवन में लगा जनता दरबार
ईचाक | सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कुरहा पंचायत भवन में जनता दरबार लगा। उद्घाटन जिला भू अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार बीडीओ उषा मिंज ने दीप प्रज्वलित कर किया ।जनता दरबार में पंचायत के सभी गांव से लाभुकों के भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर चले दरबार में सबसे अधिक 60 लोगो का स्वास्थ्य जांच, पीएम आवास में 54 ,और पशु पालन से संबंधित 53 आवेदन समेत 256 आवेदन लाभुकों ने दिया। जिसमें कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया। अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया। वरीय अधिकारी विनोद कुमार ने कहा की जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर जांच पड़ताल के बाद निष्पादन का आदेश विभाग के अधिकारियों को दिया गया है।