- Hindi News
- National
- Hazaribagh News If The Condition Of The Congress Office Road Does Not Improve Then There Will Be A Road Jam
कांग्रेस ऑफिस रोड की हालत बदतर ठीक नहीं किया तो होगी सड़क जाम
हजारीबाग के बाबर कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वार्ड नंबर 12 सुजायत चौक से बुचरटोली होते हुए कांग्रेस ऑफिस तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है, जो पिछले कई सालों से ऐसे ही जर्जर स्थिति में है। इस सड़क की बदहाल स्थिति पर ना ही स्थानीय वार्ड के पार्षद को ध्यान है और ना ही जनप्रतिनिधि और ना ही जिला प्रशासन का। इस सड़क से गुजरने पर आए दिन दुर्घटना घटती रहती हैं। उन्होंने शहर में आए दिन उत्पन्न हो रहे जाम की स्थिति का मुख्य कारण इस सड़क को भी बताया है। कहा कि इसके बावजूद यह सड़क बद से बदतर स्थिति में है। बीच शहर में यह सड़क होते हुए भी इसे देखने वाला कोई नहीं है। समाज सेवी बाबर कुरैशी ने जल्द से जल्द इस सड़क को निर्माण कराने की मांग किया है। उन्होंने कहा है की अगर इस सड़क का निर्माण नहीं किया जाता है तो यहां की जनता बाध्य होकर इस सड़क को जाम कर के अपना विरोध दर्ज कराएगी और इसका एहसास भी कराएगी कि यह सड़क शहर के लिए कितना महत्वपूर्ण है।