पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News In The Dark Darkness Due To Gas Leak Afra Tafri Temple In Mallah Teli And Curzon Ground Will Be Built

गैस रिसाव से घूप अंधेरे में मल्लाह टाेली में अफरा-तफरी मंदिर अाैर कर्जन ग्राउंड बना रहा लाेगाें का अाशियाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मल्लाह टोली में नाइट्रोजन गैस के रिसाव के बाद पूरी तरह से वायुमंडल विषाक्त हो गई है। रात 9:30 बजे के बाद से मोहल्ले के हजारों लोग घर छोड़कर बाहर हैं। लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे बेहोश है। उन्हें बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां भी ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण अफरा-तफरी मची हुई है। इलाज में सदर अस्पताल की व्यवस्था आड़े आ रही है। इधर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है कि रिहायशी इलाके में दो तीन आइस फैक्ट्री का संचालन का लाइसेंस किस दायरे में रख कर दिया गया । लोग घरों में ताला जड़कर बाहर हैं। बिजली कटी हुई है, पूरी तरह से अंधेरा छाया हुआ है। आमने-सामने भी दिखाई नहीं पड़ रहा है। लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं। घर से बाहर निकल गए लोगों का मंदिर और ग्राउंड लोगों का आशियाना बना हुआ है। इस बीच जिला प्रशासन लोगों का एहतियात के तौर पर फैक्ट्री को बंद करने का कार्रवाई शुरू कर दिया है। दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं । लेकिन चूंकि नाइट्रोजन गैस का रिसाव तेजी से हो रहा था इस कारण उस पर काबू पाना बहुत आसान नहीं था। मोहल्ले का ऑक्सीजन पूरी तरह से निचले स्तर पर चला गया इसके बाद सांस लेने में लोगों को काफी दिक्कतें होने लगी और बच्चे बुजुर्ग लोग परेशान हो रहे थे।

डीसी डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि फैक्ट्री इंस्पेक्टर और एक दंडाधिकारी को मुहल्ले की स्थिति को जानने के लिए भेजा गया है। एहतियात के तौर पर सारे क़दम उठाए गए हैं। बाद में डीसी खूद मुहल्ले का मुअायना करने के लिए गए।

खबरें और भी हैं...