भारतीय रेड क्रास सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर
बड़कागांव ढेंगा गांव स्थित धर्मचंद फ्यूल नए पेट्रोल पंप में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी हजारीबाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रक्तदान करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष के लोग जिनका न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम है स्वास्थ्य की जांच के उपरांत रक्तदान कर सकते हैं। प्रत्येक 90 दिन में एक बार रक्तदान किया जा सकता है। शिविर में शामिल लोगों में मुख्य रूप से डॉ आरके सिंह, सनत कुमार सिन्हा, अमलेश कुमार, संतोष कुमार, अरविंद कुमार का सराहनीय योगदान रहा । वहीं रक्तदान करने वालों में पत्रकार दीपक सिन्हा, आनंद कुमार, चंदन कुमार, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी सूरज कुमार के अलावा कई लोग शामिल थे।