नीति आयोग के लक्ष्य काे एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश
हजारीबाग | जिला परिषद के सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों में शतप्रतिशत पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बारी-बारी से सभी विभागों के नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने कृषि एवं पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि बैंकों द्वारा जन धन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्य के अनुरूप खाता खोला जा रहा है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ. कृष्ण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी लुदी कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।