- Hindi News
- National
- Barhi News Instructions To Systematically Market The Vegetable Market In Kali Bari
काली बाड़ी स्थित सब्जी मंडी में व्यवस्थित ढंग से बाजार लगाने का निर्देश
हजारीबाग | नगर आयुक्त विजया जाधव के निर्देश पर शुक्रवार को काली बाड़ी स्थित सब्जी मंडी एवं मेन रोड स्थित नालियों एवं सड़कों की विशेष साफ-सफाई की गई। सब्जी मंडी स्थित निर्धारित स्थान का प्रयोग न कर सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क के किनारे यत्र-तत्र सब्जी बेचने से गंदगी के साथ-साथ लोगों को यातायात में काफी दिक्कतें हो रही थी। नगर निगम की टीम के द्वारा रोड किनारे इन सब्जी विक्रेताओं को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही निर्धारित परिसर का ही प्रयोग करने तथा व्यवस्थित ढंग से बाजार लगाने के संबंध में निर्देश दिया गया। इस अवसर पर नगर निगम के कर्मी पदाधिकारी सहित सफाईकर्मी मौजूद थे।