पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barhi News Intellectual Forum Cum Pensioner Welfare Society Protested Against Power Cuts

बिजली कटौती का बुद्धिजीवी मंच सह पेंशनर कल्याण समाज ने किया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी द्वारा 18 घंटे की बिजली कटौती के कारण बरही विधान सभा सहित पूरे जिले में हाहाकार मच गया है। मात्र छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिसके कारण दैनिक कार्य के अलावे बच्चों की पढाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जनता की समस्या को देखते हुए बरही बुद्धिजीवी मंच सह पेंशनर कल्याण समाज की आपात बैठक बुद्धिजीवी मंच कार्यालय में गुरुवार देर शाम हुई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह एवं संचालन सचिव महेंद्र प्रसाद दूबे ने किया। बैठक में डीवीसी के द्वारा 18 घंटे की बिजली कटौती की जमकर विरोध जताया गया। साथ ही राज्य सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पूर्व के जैसा ही 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की। मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह ने कहा कि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था करे। नहीं तो जनता सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएगी। महासचिव महेंद्र प्रसाद दूबे ने कहा कि डीवीसी का सरकार पर बिजली बकाया होना उनकी आंतरिक मामला है। इससे आम उपभोक्ता को कोई लेना देना नहीं है। बुद्धिजीवी मंच एवं गुप्ता इम्पोरियम के संचालक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती से व्यवसायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। मौके पर श्रीकांत पांडेय, महेंद्र प्रसाद दूबे, रविंद्र कुमार गुप्ता, कृष्णा कुमार गुप्ता, राम प्रसाद राम, कैलाशपति सिंह, जानकी ठाकुर, साधुशरण दास, सरयू राम, कृष्णा प्रसाद केशरी, रामनाथ प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद केशरी एवं घमन यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिजली कटौती को जनता के लिए मजाक बताया है और राज्य सरकार से अविलंब नियमित एवं पर्याप्त बिजली व्यवस्था करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...