- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Investigation In Gas Leakage Case Will Be Completed By Report Of Dc
गैस रिसाव मामले में जांच पूरी डीसी काे रिपोर्ट साैंपी जाएगी
हजारीबाग शहर के मल्लाहटोली में स्थित आईस फैक्ट्री में गैस रिसाव मामले की जांच के लिए गठित दल ने जांच पूरी कर ली है। जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने का काम किया जा रहा है। जांच दल शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप देगा, जिसके आधार पर उपायुक्त आवश्यक कदम उठायेंगे।
ज्ञात हो कि वृहस्पतिवार की रात आईस फैक्ट्री में गैस रिसाव मामले की जांच के लिए उपायुक्त ने अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच दल गठित कर 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। जांच दल में अपर समाहर्ता के अलावा सिविल सर्जन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा कारखाना निरीक्षक शामिल थे। जांच दल के सदस्यों ने अपने अपने विभाग से संबंधित बिन्दुओं पर जांच पूरी कर ली है। जांच दल के सदस्य अपनी-अपनी रिपोर्ट अपर समाहर्ता का शनिवार की देर शाम सौंप दी। अपर समाहर्ता जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष के साथ प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार जांच के अधिकांश बिन्दुओं पर आईस फैक्ट्री चलाने के लिए आवश्यक नॉर्म्स का उल्लंघन पाया गया है। दूसरी तरफ हजारीबाग नगर निगम शहर में स्थापित अन्य आईस फैक्ट्रियाें की अलग रिपोर्ट संकलित कर रहा है ।