पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badkagaon News It Is Necessary To Solve The Problems Faced In Public Hearing Soon Ravindra Munda

जनसुनवाई में अाई समस्याओं का जल्द निराकरण करना जरूरी : रवींद्र मुंडा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अाेर से संचालित मध्याह्न भोजन योजना अाैर सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड के 24 विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण कराया गया। अंकेक्षण टीम को विद्यालय स्तर पर अंकेक्षण के दौरान जो कमी पाई गई उसकी जनसुनवाई प्रखंड स्तर पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रतिनिधि रविंद्र सिंह मुंडा ने किया। जनसुनवाई में ज्यूरी टीम में राम प्रसाद महतो, अनिल कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा उपाधीक्षक हजारीबाग, घनश्याम साहू बीईईओ बड़कागांव को शामिल किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रतिनिधि रविंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि आज की जनसुनवाई बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि विद्यालय स्तर पर संचालित मध्याह्न भोजन योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसकी निगरानी एवं अनुश्रवण सर्वोच्च न्यायालय करती है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक आहार की व्यवस्था सरकार का मुख्य लक्ष्य है। विद्यालय स्तर पर जो कमियां अंकेक्षण टीम के द्वारा पाई गई उनका निराकरण यथाशीघ्र करना अनिवार्य है। बीईईओ घनश्याम साहू ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन योजना एवं समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अनुश्रवण राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक निर्धारित है। कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को इस योजना के सफल संचालन के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिन 24 विद्यालयों का अंकेक्षण के पश्चात जन सुनवाई की गई। उनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुकुल खपिया, प्राथमिक विद्यालय पकरी बरवाडीह, इंदिरा, अंबा टोला, तलसवार, लुकोइया, असना टोला, ऊपरपहाड़, उरीमारी, बलोदर, होरम, देवगढ़, सेहदा, सिंदवारी, मंझली डाडी, गाली, फटेरियापानी, कदमा टोला, चेपाखुर्द, मर्दुसोती, पड़रिया, कौसी, जुगरा शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश कुमार, रघुनाथ कुमार महतो, वसंत कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद मेहता, प्रदीप कुमार साहू, युगल किशोर, राम कुमार पांडेय, सुदर्शन प्रसाद मेहता, विनोद प्रसाद कुशवाहा, अनिल कुमार, रेशमलाल महतो, सुनील कुमार मेहता, कमलेश कुमार मेहता, प्रवील प्रसाद मेहता, बीपीओ अभय कुमार, सीआरपी राजेंद्र प्रजापति, अजय कुमार, देवदत्त पाठक, दीपक कुमार के साथ-साथ सभी विद्यालय के सचिव एवं अध्यक्ष, संयोजिका उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...