- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Jack39s 10th And 12th Copies Will Be Screened At 6 Centers From March 17
जैक की 10वीं व 12वीं की कॉपियां 6 केंद्रों पर 17 मार्च से जांची जाएंगी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से होगा । अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हजारीबाग में जैक से निर्धारित मूल्यांकन केंद्र में उत्तर पुस्तिकाओं का आना प्रारंभ हो गया है। दशवीं परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हजारीबाग के तीन मूल्यांकन केंद्र अन्नदा हाई स्कूल, संत रॉबर्ट उच्च विद्यालय और संत कोलम्बा कॉलेजिएट स्कूल केंद्र में होगा। इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन हिंदू प्लस टू स्कूल, जिला प्लस टू स्कूल और गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू स्कूल केंद्र में होगा। इस बार नव नियुक्त शिक्षक भी दशवीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसके लिए नव नियुक्त शिक्षकों की कार्यशाला पिछले माह हजारीबाग में आयोजित की गई थी । मूल्यांकन के पैटर्न से शिक्षकों को अवगत कराया गया है। परीक्षकों को स्टेप मार्किंग पद्घति से मूल्यांकन करने का प्रशिक्षण दिया गया है। पूर्व में मूल्यांकन कार्य में उन्हीं शिक्षकों को लगाया जाता था, जिनकी सेवा के तीन साल पूरे हो चुके हों। इस बार से पुरानी बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। 17 मार्च से उक्त सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगा। डीइओ कार्यालय हजारीबाग से विषयवार शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया जा रहा है। हेड एक्जामिनर पुराने और वरीय शिक्षकों को बनाया गया है, नव नियुक्त शिक्षक बतौर सहायक परीक्षक कार्य करेंगे।