पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Jain Mahila Samiti39s Eight Day Siddhachakra Mahamandal Legislation Ends

जैन महिला समिति की आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अष्ट्राहिन्का महापर्व के अवसर पर जैन महिला समिति के द्वारा आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का हवन के साथ समापन बड़े ही धूमधाम से हुआ। बाड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन, हवन तथा विश्व शांति महायज्ञ के साथ बड़े भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। महामंडल विधान कार्य पंडित दीपक जी शास्त्री की देखरेख में संपन्न हुआ महामंडल विधान में सभी भक्तगण सिद्धों की आराधना में सराबोर हुए, व तन मन धन से अरिहंत भगवान की भक्ति की।

खबरें और भी हैं...