पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली के दूसरे दिन आधा घंटा देर लगा जनता दरबार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौपारण प्रखंड के बच्छई पंचायत भवन डुमरी में पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरकार आपके द्वार बुधवार को बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। जनता दरबार का संचालन सीओ नितिन शिवम गुप्ता ने किया। जनता दरबार के मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला, मुखिया कुंती देवी, एओ भूपनाथ महतो, गोपाल प्रसाद, वार्ड सदस्य सकलदेव यादव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुरुआत किया। होली के दूसरे दिन जनता दरबार लगने के कारण पूर्व निहित समय से कार्यक्रम की शुरुआत नही से विधायक प्रशासनिक पदाधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यो में देरी बर्दाश्त नही किया जायेगा। वही बीडीओ श्रीवास्तव ने कहा कि होली के दूसरे ही दिन जनता दरबार होने के कारण छुट्टी में गए सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों को कार्यक्रम स्थल पहुंचने में कुछ विलंभ हुआ। वही बच्छई ग्राम के अधिकतर ग्रामीण अपनी समस्या को रखे बगैर पुनः जनता दरबार लगाने की मांग करते हुए रामलखन राणा, बीरेंद्र यादव, राजेन्द्र रजक, प्रकाश यादव, सहित दर्जनों लोग वापस चले गए। जबकि ओबरा, डुमरी, चक, मलिकाना, सेवई के ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्या को रखा। कार्यक्रम में आपूर्ति पदाधिकारी भुपनाथ महतो, जेएसएस संजय कुमार, प्रखंड नाजीर प्रशांत सहाय, बीपीओ गोपाल प्रसाद, प्रखंड समंवयक अनिल कुमार पांडेय, गौरव पांडेय, सकलदेव साव, रंजय गुप्ता, अभिषेक बरडियार, बच्चू राम, दीपक कुमार, पंचायत सेवक मुकेश कुमार, सुदामा कुमार, रवि कुमार, उमेश कुमार, रोजगार सेवक रिजवान अहमद, चिकित्सक, डीलर संघ जिला उपाध्यक्ष अशोक राम चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, उमेश राणा, सुपरवाइजर, सेविका, जलसहिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...