पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कस्तूरबा गांधी प्लस टू के संस्थापक का निधन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौपारण | चौपारण प्रखंड के दादपुर पंचायत के सिंहपुर, महराजगंज में संचालित कस्तूरबा गांधी प्लस टू एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संस्थापक डॉ ललन प्रसाद का निधन हृदय गति रुक जाने से शुक्रवार की अहले सुबह 2.00 बजे को हो गया। डॉ ललन प्रसाद विगत 40-45 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य करते आ रहे थे। शिक्षाविद के निधन पर मुखिया नूतन सिन्हा, अरविन्द सिन्हा, मुखिया मो सफालउद्दीन निजामी, मनोज कुमार साव, पारा शिक्षक प्रेम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि जमालुद्दीन, विकास यादव, जानकी यादव, बीरबल साहू, विजय साव, महेंद्र साव, बुधन साव, जिप सदस्य प्रेम चौधरी, जितेन्द्र सिंह, शेखर सिन्हा, धीरेंद्र सिन्हा, अमित सिन्हा, नीरज सिंह, पप्पू गुप्ता, पीएलवी हरेंद्र राणा, शशि शेखर, अजय ठाकुर, फैजान अजमेरी, गंदौरी दांगी, पूर्व शिक्षक बालेश्वर राम, सुरेन्द्र दास, अनूप कुमार, रामचन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं...