- Hindi News
- National
- Katkamsandi News Katakamasandi Stray Children Were Handed Over To Family
कटकमसांडी : भटके बच्चों को परिजनों को सौंपा गया
शनिवार की देर शाम को कटकमसांडी से चतरा की ओर अकेले जा रहे दो नाबालिग बच्चों को देख ट्रैक्टर के ड्राइवर ने पूछताछ की। इस क्रम में दोनों बच्चे को अपनी गाड़ी में बिठा कर करिवाआसन निवासी शिक्षाविद प्रकाश कुमार सिन्हा को फोन कर बताया। प्रकाश सिन्हा दोनों बच्चों को अपने घर ले गए। बच्चे बारिश की वजह से भीग गए थे। दोनों बच्चों को प्रकाश सिन्हा ने कपड़े बदलवाकर स्वेटर पहनाया है तथा खाना खिलाया। पूछताछ के क्रम में दोनों बच्चों ने अपना नाम कुलदीप व विजय बताया । दोनों सगे भाई हैं और चतरा गांव जिले के चरका पीपल गांव के रहने वाले हैं तथा डाँटोखुर्द पंचायत के कूद गांव में अपने मामा रामजीत गंझू के घर रहकर पढ़ाई करते हैं। वे रास्ता भटक गए हैं। प्रकाश सिन्हा ने दोनों बच्चों को वाहन से कमलेश गंझू के साथ मिलकर कार से उसके मामा के घर पहुंचाया। इधर बच्चों के लापता होने से परिजन काफी परेशान थे। बच्चों को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली ।
बच्चाें काे साैंपते प्रकाश यादव ।