पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कटकमसांडी : ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटकमसांडी| कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कठौतिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । घटना पोल नंबर 49के 15 सोलह नम्बर के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति कठौतिया रेलवे स्टेशन के पास से पटरी को पार कर रहा था। इस क्रम में हजारीबाग से कोडरमा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया । गाड़ी के चपेट में आने से उसका पूरा शरीर तीन भागों में कटकर अलग हो गया। घटना की जानकारी मालगाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी से हिट होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। जानकारी पाकर आरपीएफ तथा कटकमसांडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी थी। इधर मृत व्यक्ति के पहचान का प्रयास आरपीएफ व कटकमसांडी पुलिस कर रही है समाचार भेजे जाने तक पटरी से शव को उठाने की प्रक्रिया की जा रही थी।
खबरें और भी हैं...