कटकमसांडी : सड़क दुर्घटना में महिला घायल
कटकमसांडी | कटकमसांडी पथलगड्डा के सीमांत गांव मेराल में सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला रामकली देवी पति जगदेव यादव का इलाज कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला मोटरसाइकिल के चपेट में आने से घायल हुई है।