कटकमदाग : बिजली संकट से लोग परेशान
कटकमदाग | डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग कर बिजली कटौती किए जाने के कारण लोगों खासे परेशान हैं। मोबाइल चार्ज को लेकर हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर युवाओं की भीड़ लगी रहती है। मोबाइल चार्ज को लेकर लोग सुबह से ही स्टेशन पर पहुंच जा रहें हैं। वहीं रात को गांव में अंधेरा पसर जा रहा है। हालांकि बिजली विभाग द्वारा तीन टाइम करीब दो-दो घंटे बिजली देने की बात कही जा रही है। लेकिन निर्धारित समय पर भी लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। जिनके घरों में इनवर्टर है वह भी ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहा है।