पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कटकमदाग : सुल्ताना पंचायत में लगा जनता दरबार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटकमदाग | प्रखंड के सुल्ताना पंचायत में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनता दरबार लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय पदाधिकारी मिथिलेश झा व पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को अन्य प्रखंड के अधिकारियों ने संबोधित कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाये गये थे। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से 35 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। पशुपालन विभाग से 98 लोगांे को मवेशियों की दवा, सामजिक सुरक्षा विभाग के स्टाॅल में पेंशन के लिए 98 आवेदन, राशन कार्ड का 12, मनरेगा का आठ, उद्योग विभाग में सात, अंचल कार्यालय से संबंधित छह, कृषि विभाग में सात, बाल विकास परियोजना में सात ग्रामीणों ने आवेदन जमा किया।
खबरें और भी हैं...