दुर्घटना में कटकमसांडी का एएसआई घायल
कटकमसांडी| कटकमसांडी हजारीबाग मार्ग पर पिपराही मोड़ के पास कटकमसांडी थाना के एएसआई बसंत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बसंत प्रसाद कटकमसांडी से बहिमर होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था की ड्यूटी जा रहे थे। इसी दरम्यान सामने से आ रहे वाहन के चकमा देने से अपने दो पहिया वाहन का संतुलन खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बसंत प्रसाद के सिर व चेहरे पर काफी चोटें आयी। सिर में 10 टांके लगे है। घटना की जानकारी कटकमसांडी थाना को मिलने पर तुरंत उन्हें एम्बुलेंस भेजकर कटकमसांडी सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें होने पर बेहतर इलाज के लिये हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।