फुजी फिल्म कैमरा के फ्यूचर से करवाया अवगत
बरही | रांची व हजारीबाग के फुजी फ़िल्म कैमरा प्रशिक्षकों द्वारा बरही स्टूडियो संघ के सदस्यों को कैमरा के खूबियों को समझाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर बरही हजारीबाग रोड़ स्थित आरके इंटरनेट होटल में हुआ। जहां ट्रेनर अनिदो बासु, बिरजू कुमार, राजेश कुमार, विकास कुमार एवं सुनानी सिंह द्वारा संघ के सदस्यों को फुजी फ़िल्म कैमरा के विशेषताओं से अवगत कराते हुए कहा कि फुजी फ़िल्म अब अपने हाईटेक फ्यूचर के साथ नए अवतार में आ चुका है। इसी हाईटेक कैमरा बाजार में जहां 15 लाख में मिलती है फुजी फ़िल्म द्वारा दो लाख में ही उपलब्ध करवाया जा रहा है।