पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसी काे सर्दी-खांसी हाे ताे डाॅक्टर काे जरूर दिखाए : एमओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी के तत्काल निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस से संबंध कटकमसांडी सीएचसी के सभागार में बैठक हुई। बैठक में कटकमसांडी प्रखंड वासियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक बनाने तथा इससे बचने के उपायों पर चर्चा किया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ योगेंद्र चौधरी तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ एन के सिन्हा ने कोरोना वायरस से बचाव के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी से अवगत कराया तथा बैठक में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को इसके प्रति जागरूक करने की बात की बात कही। बीडीओ रेणु कुमारी ने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन कर हम सभी कोरोना वायरस को हरा सकते हैं। बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने की भी बात कही। मेडिकल ऑफिसर योगेंद्र चौधरी ने कहा कि यह वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे तक पहुंच जाता है। अगर किसी को सर्दी खांसी व फ्लू हो तो वह डॉक्टर की सलाह लें तथा घर में ज्यादा आराम करें। लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकलने की बात कही । डॉ चौधरी ने साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने तथा बिना हाथ धोए हुए अपने आप आंख नाक कान व मुँह को नहीं छूने की भी बात कही। बैठक में प्रमुख कुमारी श्रुति पांडेय, डॉ एन के सिन्हा सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में शामिल बीडओ, प्रमुख व मेडिकल ऑफिसर ।
खबरें और भी हैं...