पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दारू थानांतर्गत इरगा पंचायत के बड़वार में विवाहिता ने मंगलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सुमन देवी, पति संदीप यादव उर्फ फलेंद्र यादव है। इस संदर्भ में उसके ससुराल वालों ने बताया कि होली के दिन में सब लोग अपने आप मे व्यस्त थे। सुमन बहुत देर से दिखाई नहीं पड़ रही थी तो हमलोगों ने सोचा कि होली खेलने किसी के घर आस पड़ोस में गई होगी। दो बजे तक घर नही आई तो देखा कि उसका कमरा बंद है। बहुत आवाज देने के बाद दरवाजा नही खोली तो दरवाजा तोड़ कर उसके रूम में हमलोग गए। वह पंखे से अपने दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। सूचना तुरन्त मुखिया को दिया। मुखिया ने इसकी सूचना दारू थाना को दिया। दारू थाना ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सिकंदर यादव ग्राम पूतो टोला मै सौंध जिला कोडरमा ने दारू थाना में अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। कंदर ने अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपनी बहन सुमन कुमारी की शादी 18 मई 2019 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बड़वार निवासी संदीप यादव उर्फ फलेंद्र यादव पिता सुखदेव यादव के साथ किया था। शादी के दौरान हमने दहेज के रुप में तीन लाख 50 हजार रुपए दिया था। शादी के कुछ माह तक मेरी बहन ससुराल में ठीक ठाक रही। उसके बाद संदीप एवं उसके घर वालों ने दहेज में दो लाख रुपए और एक मोटर साइकल की मांग करने लगे। संदीप ने मुझे फोन पर धमकी दिया था कि उक्त राशि एवं मोटर साइकल नही दिया तो सुमन को जान से मार देंगे। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि 9 मार्च 2020 को रात करीब नौ बजे अपनी बहन से बात हुई थी। उस समय भी वह डरी सहमी लग रही थी । 10 मार्च को जब अपनी बहन से फोन पर बात करने की कोशिश किया तो बात नही हुई। ठीक उसी दिन चार बजे संदीप यादव जो मुम्बई में बीयर बार मे काम करता है ने फोन किया कि तुम्हारी बहन फांसी लगा ली है जिसे सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया है। सूचना पाकर मैं अपनी बहन की ससुराल बड़वार गया तो पता चला कि फांसी लगाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले गए है। उन्होंने अपनी बहन के हत्या में ससुर सुखदेव यादव, सास, भैंसुर भोला यादव व गोतनी, अजय यादव व गोतनी एवं राजकुमार यादव को आरोपी बनाया है । कोडरमा से आए काफी संख्या में लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी ने मृतक के भाई के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...