- Hindi News
- National
- Barhi News Mehndi And Singing Competition Organized Under The Aegis Of Triveni Sainik
त्रिवेणी सैनिक के तत्वाधान में मेहंदी व गायन प्रतियोगिता का आयोजन
बड़कागांव | महिला सशक्तिकरण को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनटीपीसी पंकरी बरवाडीह परियोजना के अधीनस्थ कार्य कर रही त्रिवेणी सैनिक सिकरी साइट गारमेंट सेंटर में मेहंदी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव संसाधन अपर महाप्रबंधक गणेश सेठी एवं संचालन सुनीता कुमारी ने किया। आयोजित मेहंदी एवं गायन प्रतियोगिता ने सफल महिला अभ्यर्थियों को त्रिवेणी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए गणेश शेट्टी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही हमारे देश का विकास संभव है हमें महिलाओं के विकास कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाते रहना चाहिए ।वही प्रियंका बल ने कहा कि महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर आगे चल रही है। देश के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू, झांसी की रानी, मदर टेरेसा, कल्पना चावला के अलावा कई ऐसी महिलाएं हैं जो हमारे देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में शामिल लोगों में मुख्य रूप से शेखर, मनी रंजन, सुनीता कुमारी, सुनीता सिंह के अलावा कई महिलाएं कार्यक्रम में शामिल थी।