पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में मनी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्यौहार होली कटकमसांडी प्रखंड में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।प्रखंड के सभी १८ पंचायतों में दो दिवसीय होली के पहले दिन परम्परागत तरीके से होलिका का दहन किया गया जबकि दूसरे दिन धुलहेंडी के साथ होली की हुई। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया होली की खुमार में लोगों पर चढ़ता गया। लोग रंगों व गुलाल में सराबोर हो गए।बच्चे बूढ़े युवक तथा युवतियां में होली की काफी खुशियां देखी गयी लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, वहीं अपने मित्रों परिजनों के घर जा कर पकवानों व मिठाई के स्वाद का आनन्द उठाया। प्रखंड के कई जगहों में दोनों समुदायों के लोगो ने गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण देते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर कर गले मिल कर होली की बधाई दी। होली के दौरान कई चौक चौराहों पर ढोलक मंजीरे तथा झांझ के साथ परम्परागत गीतों पर बुजुर्ग होली का गीत गाते दिखाई दिए जबकि कुछ जगहों पर युवक डीजे के धुन पर झूमते नजर आये।होली के दरम्यान शांति व सौहार्द वातावरण को बनाये रखने के लिये कटकमसांडी थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे जबकि पेलावल थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस दिन भर गश्त लगाती रही।

खबरें और भी हैं...