शोकाकुल परिजन को सांत्वना देने चौपारण पहुंचे सांसद
चौपारण प्रखंड में शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी में सांत्वना देने सांसद जयंत सिन्हा शनिवार को चौपारण पहुंचे। सांसद सिन्हा ने दादपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर में शोकाकुल परिवार पत्रकार चन्दन कुमार एवं उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और हिम्मत बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। किसी भी तरह की आवश्यकता हो तो याद जरूर करें। वहीं उन्होंने मौजूद लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। वहीं उन्होंने इस घातक वायरस के फैलाव के रोक के लिए राज्य सरकार द्वारा स्कूलों, सिनेमा हॉल अन्य सार्वजनिक स्थलों को तत्काल बंद नहीं करने की फैसले की निन्दा किया। वहां के बाद पितृशोकाग्रस्त भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू के पगड़ी बंधाई कार्यक्रम में पैतृक आवास झापा पंचायत के ग्राम बेन्दुवारा पहुंचे।