पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News No Cases Of Corona Virus Have Been Found In The District So Far Department Alert

जिले में अब तक नहीं मिला कोरोना वायरस का काेई मामला, विभाग अलर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वारयस को लेकर हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने सात चिकित्सक सहित नौ सदस्यों की टीम गठित कर दी है। यह टीम विदेश से हजारीबाग पहुंचने वाले लोगों पर पैनी नजर रखे हुए है। विदेश से आने वाले लोगों की सूची जैसे ही प्राप्त हो रही है, टीम उन तक पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लेते हुए सीएस कार्यालय को रिपोर्टिंग भी कर रही है।

इसके लिए एचएमसीएच अस्पताल में छह बेड का और एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इधर शनिवार को गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बागोडीह गांव का युवक भर्ती हुआ है। वह दिल्ली में काम करता है। होली के समय वापस घर लौटा है। अचानक उसके मुंह में अनगिनत दाना और चेहरे पर काफी कांटेदार दाने उभर आए हैं। उसे मेल वार्ड के 11 नंबर बेड में रखा गया है। इस संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट डा एके सिंह ने कहा कि उसे स्किन डिजीज हर्पीज है। सोमवार को स्किन के डाक्टर से दिखाया जाएगा। कोरोना से इसका कोई लेना देना नहीं है। इधर अब तक हजारीबाग सीएस कार्यालय को विदेश से आने वाले लोगों की प्राप्त सूची के अनुसार इनकी संख्या बढ़ कर 14हो गई है। जिनमें आस्ट्रेलिया से हॉलीक्रॉस आए चार लोगों में तीन लोग स्वस्थ स्थिति में पुनः वापस आस्ट्रेलिया भी लौट गए हैं। विदेश से आने वालों में दो लोगों की सूची एक पखवाड़ा पूर्व, प्राप्त हुआ था। दोनों चीन से वापस लौटे थे ।

सीएस डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि जनवरी से अब तक विदेश से आने वाले दर्जन भर लोगों का सूची हमें प्राप्त हुआ है । हमारी टीम हर 15 दिन पर लोगों का स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लेने पहुंचती है । अबतक क किसी में कोरोना वायरस, सर्दी, खांसी व फीवर का लक्षण नहीं दिखा है । फिर भी हमारी टीम उनपर निगरानी बनाए हुए है । किसी भी तरह का सिमटम पाए जाने के बाद ही ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा । सीएस ने कहा कि इसको लेकर गांव गांव में जागरूकता फैलाया जाएगा ।

कोरोना वायरस : सरकार आपके द्वार स्थगित

चौपारण |चौपारण प्रखंड में सरकार के आदेशानुसार हजारीबाग डीसी के निर्देशानुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 26 पंचायत में जनता दरबार किया जा रहा था। बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव एवं सीओ नितिन शिवम गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप के कारण कार्यक्रम को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहला फेज के तहत अगला कार्यक्रम 18 मार्च को सिंघरावां, 25 मार्च को सेलहाराकला में सरकार आपके द्वार के तहत जनता दरबार लगाया जाना तय था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

बीडीओ अमित कुमार।
खबरें और भी हैं...