जर्जर घर की छत गिरने से वृद्घ महिला घायल
प्रशासन से आवास व विधवा पेंशन की मांग
कटकमसांडी | कटकमसांडी प्रखंड के बरगड्डा गावं में रविवार को दीपनी मसोमात पति स्व बेचन राम का जर्जर घर का छत गिर गया।घर का छत गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल का इलाज हेतु हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल द। दीपनी ने बताया कि वह अपने घर मे सोई थी। अचानक शनिवार की देर रात जर्जर छत गिर गया और वह दब गई और घायल हो गई। चिल्लाने के बाद घरवाले घायल को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मसोमात दीपनी ने प्रखंड व जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास और विधवा पेंशन दिलाने की मांग की है।