पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचायत भवन पसइ, कटकमदाग, हजारीबाग में जन शिक्षण संस्थान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कटकमदाग प्रखंड प्रमुख अशोक यादव, पंचायत समिति सदस्या किरण वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि हुलास कुशवाहा तथा सांसद प्रतिनिधि सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय राणा उपस्थित थे।

जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रविश कुमार ने बताया कि महिला दिवस का बीजारोपण 1908 में हुआ था जब 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में काम के घंटों को घटाने, बेहतर वेतन तथा मतदान करने का अधिकार की मांग को लेकर मार्च निकाला था। इसके उपरांत प्रति वर्ष महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हम लोग 109वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। साथ ही उन्होंने 2020 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम “इच फॉर इक्विटी” पर चर्चा करते हुए बताया कि हमारे संविधान में सभी के लिए समानता का प्रावधान है हमारा संविधान महिला तथा पुरुष दोनों को समान अधिकार प्रदान करता है। सांसद प्रतिनिधि सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय राणा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि आज के परिदृश्य में पहले की अपेक्षा महिलाओं में जागरूकता आई है तथा वे सशक्त हुई हैं । कार्यक्रम को मुखिया प्रतिनिधि हुलास कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख अशोक यादव पंचायत समिति सदस्या किरण वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर किरण वर्मा को एक सफल महिला के रूप में स्थापित होने के लिए संस्थान की ब्यूटीशियन प्रशिक्षिका पूनम देवी द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...