पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भंडारा शुल्क बढ़ाने का विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग | खांटू श्याम की पदयात्रा मार्ग में भंडारा और मेडिकल कैम्प लगानेवालों से लिए जानेवाले शुल्क में 10 गुणा बढ़ोत्तरी का विरोध हजारीबाग अग्रवाल समाज ने किया है। अग्रवाल समाज हजारीबाग के सुरेश कुमार बुबना ने बताया कि बाबा खांटू श्याम को माननेवाले लोग देश भर में फैले हैं। खांटू श्याम की राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित की जाती है । इसमें देश भर के लोग श्रद्घा से भंडारा आयोजित करते हैं। चिकित्सा कैम्प लगा कर लोगों की सेवा करते हैं। फरवरी माह से सीकर के डीएम ने भंडारा और मेडिकल कैम्प लगाने के शुल्क में10 गुणा बढ़ोत्तरी कर दिया है। पहले भंडारा लगाने का शुल्क 2100 था अब इसे 21 हजार कर दिया गया है । सफाई के नाम पर आधी बढोत्तरी की गई शेष अन्य शुल्क के नाम पर बढ़ोत्तरी किया गया। अन्य धर्म या संप्रदाय में भी ऐसे आयोजन होते हैं। उनका शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। सुरेश कुमार ने कहा कि इसको लेकर हमलोग प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे। मेडिकल कैम्प, भंडारा सेवा कार्य है। इस पर शुल्क में 10 गुणा बढ़ोत्तरी अनुचित है।
खबरें और भी हैं...