गरीकला में झामुमो की बैठक में पंचायत कमेटी गठित
केरेडारी | झामुमो संगठन विस्तार के लिए प्रखण्ड कमेटी के तत्वावधान गरीकला आंगनबाड़ी भवन परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता शंभू कुमार राणा व संचालन सिकन्दर कुमार राणा ने किया। गरीकला पंचायत कमेटी के गठन किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में केरेडारी संयोजक मंडली प्रमुख विनेश पासवान उपस्थित थे।जिसमें पंचायत अध्यक्ष सिकेंद्र कुमार राणा,सचिव शंभू कुमार राणा,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार कुशवाहा,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राणा एवं सतेंद्र कुमार राणा सहसचिव राजू कुमार राणा, संगठन मंत्री विकास राणा को सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ३४ सदस्यीय कमिटी बनाया गया।