- Hindi News
- National
- Barhi News Peace And Goodwill Development Stage Will Play Its Role In Holi And Ram Navami Raj Singh
होली व रामनवमी में रहे शांति और सद्भावना विकास मंच निभाएगा अपना रोल : राज सिंह
बरही थाना परिसर में होली एवं रामनवमी पूजा को लेकर एसडीपीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में सद्भावना विकास मंच की बैठक हुई। बैठक का संचालन प्रो बद्री साहू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौैहान उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीपीओ मनीष कुमार ने बरहीवासियो से शांतिपूर्ण रूप से होली एवं रामनवमी त्योहार मनाने की अपील किया। साथ ही कहा कि सद्भावना विकास मंच हमारा सहयोगी है, जहाँ प्रशासन नही पहुंच पायेगा, वहां सद्भावना विकास मंच के सदस्य प्रशासनिक सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे और क्षेत्र में शांति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। सद्भवना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौैहान ने कहा कि सद्भावना विकास मंच पुलिस प्रशासन का सहयोगी मित्र हैं, जो बरही के सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगो के बीच सद्भाव की भावना उत्पन्न कर बरही में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बरहीवासियो से रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण रूप से सौहार्द के साथ मनाने का अपील किया। मौके पर दर्जनों लोगो ने सद्भावना विकास मंच से जुड़ कर समाज में सद्भाव बनाने को लेकर संकल्पित हुए। बैठक में सद्भवना विकास मंच के मो तौकीर रजा, कुंदन कुमार, पूर्व मुखिया मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, मोहन कुमार, बबलू सिंह सहित सद्भवना विकास मंच के दर्जनों नए सदस्य उपस्थित रहे।
कुम्हार महासभा ने किया कार्यक्रम : हजारीबाग | झारखंड कुम्हार महासभा जिला कमेटी के द्वारा हजारीबाग मीठा तालाब के पास होली मिलन समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में हजारीबाग नगर निगम के उप महापौर राजकुमार लाल, झारखंड कुम्हार महासभा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल महतो, विनोद कुमार कुशवाहा के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग जिला के विभिन्न भागों से कुम्हार समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेन्द्र राम प्रजापति, पप्पू प्रजापति, महेश प्रजापति, अजय प्रजापति, तापेश्वर प्रजापति, किशुन प्रजापति, इन्द्रदेव प्रजापति, जुगेश्वर प्रजापति, गांगो प्रजापति, गुरुदयाल प्रजापति, मुकेश प्रजापति, निर्मल प्रजापति, सुखदेव प्रजापति, गजेन्द्र प्रजापति, रामखिलावन प्रजापति, विशुन प्रजापति, देवनंदन, रुपलाल प्रजापति, शिवनाथ प्रजापति, सुजीत प्रजापति, बालेश्वर प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, ज्ञानी प्रजापति, महेन्द्र कुमार प्रजापति, मंगर प्रसाद तथा प्रजापति समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
विधायक ने ग्रामीणों संग खेले तिलक होली
चौपारण | चौपारण प्रखंड के जीटी रोड सिंघरावां में महाबीर मंदिर प्रांगण में तिलक होली कार्यक्रम का आयोजन दीपक गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला, गोपाल विश्वकर्मा, वार्ड सदस्य मतीन खान, मुकेश सिन्हा, ने ग्रामीणों के साथ गुलाल-अबीर के साथ तिलक होली खेले। विधायक अकेला ने कहा कि होली हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में एक है। विधायक अकेला ने होली पर सभी को ढेरो शुभकामना देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इस पर्व में पूरे साल के आपसी गीले-शिकवे भूलकर एक दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह की भावना जाग्रति करनी चाहिये। होली बुराइयों को समाप्त करने का पर्व है। होलिका दहन के दिन हमें सभी कमियों को त्याग करना चाहिये। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सिंघरावां के युवा नेता दीपक गुप्ता ने सभी को होली के विशेष बधाई देते हुए कहा कि यह एक अच्छा पल है। जहां एक-दूसरे के साथ संवाद करने का अवसर एवं आपसी सौहार्द बना रहता है। कार्यक्रम में गोपाल विश्वकर्मा, नकुल रजक, पूर्व मुखिया भैरो साव, नरेश साहू, प्रकाश चंद्रवंसी, मतीन खान, सुभाष राणा, चतुर्भुज साव, विकास गुप्ता, मुकेश सिन्हा, आर्यन गुप्ता, हरीश कुमार, हरेंद्र कुमार साव, पिन्टू कुमार, अमित कुमार, संतोष रजक, पंकज कुमार, वीरेंद्र यादव, किशोर साव, गब्बर मिंया, बहादुर राणा, सकलदेव मौजूद थे।
राष्ट्रीय नाई समाज ने किया होली मिलन समारोह
चौपारण | प्रखंड के जीटी रोड जोकट के जननायक कर्पूरी भवन में राष्ट्रीय नाई महासभा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक ठाकुर ने बताया। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, जिला विकास समंवय एवं मूल्यांकन समिति सदस्य भरत सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय, राष्ट्रीय नाई महासचिव रमेश ठाकुर, मुखिया छोटन ठाकुर, डॉ सी के ठाकुर, प्रदेश सचिव इंद्रदेव ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, गजाधर प्रसाद, भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान सहित कई सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर रंग-गुलाल लगा कर एक-दूसरे से मिले। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यादव ने कहा कि होली हर प्रकार के रंग और खुशियों का त्यौहार है। कार्यक्रम को अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, सचिव बैजनाथ ठाकुर, तापेश्वर ठाकुर, भरत शर्मा, सुबोध ठाकुर, गणेश ठाकुर, नंदकिशोर ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, शिवा ठाकुर, पिंटू ठाकुर, दिनेश, जगदीश ठाकुर उर्फ साधु जी मौजूद थे।
संबोधित करते राजसिंह चौहान।
ढ़ोलक बजाते विधायक उमाशंकर अकेला।