पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Peacefully Celebrating The Festival Of Colors People Visit Fagua Songs

शांतिपूर्वक मना रंगों का त्योहार, फगुआ गीतों पर लोग झूमे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्यौहार होली पूरे जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली समारोह में फगुआ गीतों पर लोग झूमे। होली के एक दिन पूर्व कई जगहों पर होलिका दहन का कार्यक्रम हआ। होली को लेकर बच्चों में भारी उत्साह दिखा। कई जगहों पर जमा होकर होली के गीत गाये और पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए लोग झाल करताल, ढोलक हारमोनियम पर फगुआ गीत पर खूब झूमे। जबकि कोरोना वायरस को लेकर लोग सहमे और सशंकित भी रहे। कई स्थानों पर लोगों ने सूखी होली खेली। सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से परहेज किया। घर परिवार के लोगों के बीच ही होली का आनंद उठाया। कुछ समाजसेवियों ने ओल्ड एज होम जाकर बुजर्गों के साथ होली मनाई।

मीट की दुकानों पर थी भीड़, चिकन से लोगों ने किया परहेज

चिकन व्यवसायियों को लगभग दो करोड़ का नुकसान होने का अनुमान

कोरोना वायरस को लेकर शहर में लगभग दो सौ चिकन दुकानों पर भीड़ नदारत थी । एक दाे लोग ही दुकानों पर चिकन खरीदते दिखे । अधिकतर दुकानों पर ग्राहक नही थे । यह स्थिति कमोबेश जिले के सभी प्रखंडों में थी । शाम तक चिकन दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे । एक अनुमान के अनुसार मुर्गा व्यवसायियों को इस होली में लगभग दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रशासन रहा चौकस

होली के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन भी चौकस थी। हुड़दंगियों पर पैनी नजर बनाये हुए थी। आपसी भाईचारे के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरे हजारीबाग अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लागू किया गया था । अनुमंडल पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने कई सख्त आदेश जारी कर रखा था । इस दौरान घातक हथियार, आग्नेयास्त्र लाठी आदि लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई थी । इसके अलावा होली के अवसर वाट्सअप, ट्रवीटर फेसबुक तथा अन्य प्रकार के मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ साम्प्रदायिक मैसेज ऑडियो वीडियो भेजने पर प्रतिबंध था।

होली में कोरोना वायरस के चलते लोगाें ने चिकन से परहेज किया जबकि खस्सी मीट की दुकानों पर भीड़ देखी गई । मीट 650 रुपये किलो से लेकर 700 रुपये किलो तक बिका वहीं चिकन दुकानें तो खुली परन्तु चिकन खरीदते इक्का दुक्का लोग ही नजर आये।


होली गीत गाते लोग।
खबरें और भी हैं...