बड़कागांव में बिजली कटौती से लोग परेशान
बड़कागांव | पिछले पांच दिनों से बड़कागांव में बिजली की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है । 24 घंटा में बमुश्किल से पांच से छह घंटा ही बिजली लोगों को मिल रही है। जिसके कारण बिजली से संचालित सभी मशीनें प्रभावित हो गई हैं। लोगों को पानी मोटर, इनवर्टर, मोबाइल चार्जिंग के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पार कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने सरकार से बड़कागांव प्रखंड में 24 घंटे बिजली देने की मांग की है वही बिजली समस्या को लेकर कनीय अभियंता प्रभास कुमार ने बताया कि डीवीसी के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है समस्या का समाधान जल्द कर लेने की बात हो रही है।