पुलिस ने आइस फैक्ट्री के स्टाॅफ काे लिया हिरासत में
हजारीबाग | आईस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का पाईप फटने की घटना में एक महिला की मौत होने से संबंधित एफआईआर सदर थाना के बड़ी बाजार टीओपी में दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री के एक स्टाफ कमल साव को हिरासत में लिया है। वहीं एचएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया और भेसरा को प्रिजर्व रखा गया है। इस घटना से संबंधित मामला मृतका कंचन देवी के पुत्र पिंटू कुमार के फर्द बयान पर दर्ज किया गया है। पिंटू कुमार द्वारा दर्ज बयान में कहा है कि मल्लाह टोली मुहल्ला में आईस फैक्ट्री में गुरुवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। जिसमें 50 से 60 लोग जहरीले गैस के प्रभाव में आ गए। सभी एचएमसीएच अस्पताल ले जाये गए। उसी क्रम में घटना स्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सुभाष नगर बड़ी बाजार स्थित मेरे घर तक गैस का असर हुआ। जिसके प्रभाव में मेरी मां कंचन देवी भी आकर बेहोश हो गई। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।