- Hindi News
- National
- Badkagaon News Quiz On Tobacco Control Organized In Kautilya Women39s College
कौटिल्या महिला काॅलेज में तंबाकू नियंत्रण पर क्विज का आयोजन
बड़कागांव | कौटिल्या महिला महाविद्यालय की अाेर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत क्विज का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य अवध कुमार एवं संचालन कॉलेज के अध्यक्ष सुधांशु कुमार ने किया । क्विज में कॉलेज के लगभग 300 छात्राएं शामिल हुई। इसमें बेहतर अफसाना परवीन ने प्रथम पुरस्कार, प्रतिमा कुमारी ने द्वितीय एवं प्रेमलता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान सदर हॉस्पिटल से आए डॉ. कुमार रंजन, डॉ. रेहान जामी, राजकुमार महतो, महावीर कुमार महतो, समीर सुरीन, अकाउंटेंट महादेव महतो द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कई महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को दी गई। मौके पर कौटिल्या महिला काॅलेज के प्राचार्य अवध कुमार, अध्यक्ष सुधांशु कुमार, रामचरित्र प्रसाद, शिक्षक कविता कुमारी, राधा कुमारी, सुकेश कुमार, मो. इब्राहिम, छत्रधारी कुमार, कृष्णा राम, पंकज कुमार, सेवंती कुमारी, राजेश कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे।