पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश और ओला-आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग में पिछले दो दिनों के दौरान अचानक तेज हवा के साथ बारिश और ओला पड़ने के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जगह जगह पेड़ की डालियां बिजली के खंभों, तार आदि पर गिरने कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों जगह पर पेड़ की डालियां गिरने की सूचना है। इसी क्रम में पीटीसी का ट्रांसफार्मर भी जल गया। शनिवार को तेज हवा के साथ बरसात और ओला पड़ने के कारण विद्युत आपूर्ति जीरो हो गया था। जिसे बिजली विभाग पूरी तरह से बहाल नहीं कर पाया है। शहर के कई इलाकों में रविवार की शाम तक भी लाइन चालू नहीं किया जा सका था।

खबरें और भी हैं...