- Hindi News
- National
- Barhi News Ram Navami Pooja Mahasamithi Hanuman Sena Chief Mevalal Kesari
रामनवमी पूजा महासमिति हनुमान सेना के अध्यक्ष बने मेवालाल केसरी
हजारीबाग रोड हनुमान मंदिर के प्रांगण में सार्वजनिक रामनवमी पूजा महासमिति हनुमान सेना हजारीबाग रोड बरही में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया शमशेर आलम ने किया ।
सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें राजेश केसरी उर्फ मेवालाल केसरी को अध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री मोती सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत केसरी, उपाध्यक्ष उपेंद्र राणा, उप महामंत्री लोकेश ठाकुर, उप कोषाध्यक्ष विनोद साव को बनाया गया। मुख्य संरक्षक की जिम्मेवारी होरिल सिंह, शमशेर आलम, कैलाशपति सिंह, राज कुमार केसरी, सीताराम सिंह, रमेश केसरी, उपेंद्र सिंह को दी गई है।
मुख्य कार्यकारिणी सदस्यों में अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू, सौरभ नारायण सिंह उर्फ डब्लू, प्रमोद सिंह, रंजन पांडेय, रंजीत सिंह, पप्पू पांडेय, बादल सिंह, चार्ली सिंह, अंशु सिंह, पृथ्वी सिंह, अनुज पांडेय, सनी सिंह, टिंकू सिंह, आकाश ठाकुर, जीतू पांडेय, राहुल केसरी, सुजल केशरी, मनोज सोनी, गुड्डू केसरी, संतोष ठाकुर, छोटू केसरी, बाबू केसरी, सत्संग केशरी, राजन कसेरा, मुकेश केसरी, पवन केसरी, जितेंद्र केसरी को शामिल किया गया है। नव चयनित अध्यक्ष राजेश केशरी उर्फ मेवालाल ने बताया कि हनुमान सेना के द्वारा रामनवमी पूजा के अवसर पर झांकी पूर्व की भांति निकाली जाएगी।
झांकी के दौरान विधि व्यवस्था एवं ट्रैफिक की समस्या पर हमारी समिति का ध्यान रहेगी। प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।
समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समिति के द्वारा लिए गए सर्वमान्य नियम को मानना उनकी वैध्यता होगी। मेवालाल केशरी ने सभी से शांति एवं सौहार्द वातावरण में
रामनवमी पूजा मनाने की अपील की है।
मेवालाल।