पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Reported Regarding The Responsible Personnel Of Municipal Corporation

नगर निगम के जिम्मेवार कर्मी के बारे में रिपोर्ट तलब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपायुक्त डा भुवनेश प्रताप सिंह ने गैस रिसाव मामले में नगर निगम के कर्मियों के विरुद्ध अविलंब कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है । उपायुक्त द्वारा नगर आयुक्त को भेजे गये पत्र में कहा है घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रकार का कारखाना रहना आम लाेगाें के लिए घातक है। घटना वाले क्षेत्र से संबद्ध निगम के कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ यह भी लिखा है अगर कोई भी कर्मी जिम्मेवार नहीं है तो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित अन्य कारखानों के बारे में 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। पत्र के अाधार पर नगर आयुक्त विजया जाधव ने सभी सिटी मैनेजर, वार्ड जमादार, वार्ड तहसीलदार एवं वार्ड पार्षदों को इस संबंध में शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है ।
खबरें और भी हैं...