पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीजीएस रोड में रेस्त्रां का उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग | गुरु गोविंद सिंह रोड में तीन विधायकों ने संयुक्त रूप से फ्रेंचबीन रेस्त्रां का उद्घाटन किया। झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सदर विधायक मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने कमल नयन सिंह के उपस्थिति में फ्रेंचबीन रेस्त रां की शुरुअात की। उद्घाटन अवसर पर पहुंचे सदर विधायक और अम्बा प्रसाद ने रेस्टोरेंट के संचालकों को शुभकामना दी। कहा कि युवाओं को राेजगार के नए अवसर सृजित करने की जरूरत है। झामुमो बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डॉ कमल नयन सिंह ने कहा की आने वाले दिनो में इस रेस्टोरेंट के कई और ब्रांच खोले जाएं। मंत्री ने कहा की युवकों के द्वारा किसी भी प्रकार के कार्य जिससे रोज़गार और नौकरी पैदा हो उसका सरकार स्वागत करती है। उद्घाटन अवसर पर बीरेन्द्र सिंह, हिमांशु मौली मिश्रा, बसंत कुमार राणा, चंदन सिंह, राज कुमार, इला रानी, बीरेन्द्र गुप्ता, विकास सिन्हा, रितेश तिवारी, अख्तर हाशमी, साजन, अक्षय कुमार, सोहराब, कमल, सुनील कुमार, मोहसिन, समशेर, अंशु प्रिया, अंबुजा और अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं...