व्यवसायी की हत्या के बाद शव के साथ सड़क जाम
बड़कागांव | रविवार की शाम 7.00 बजे एन के प्लाई होम के प्रोपराइटर नान्हू राणा की गोली मारकर हत्या कर देने के खिलाफ दूसरे दिन सोमवार को ग्रामीण उत्तेजित हो गए और बड़कागांव मुख्य चौक पर लाश को रखकर अपराधियों को पकड़ने की मांग करने लगे। कई घंटे तक जाम रही इसमें आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया था। हालात की गंभीरता को लेते हुए विधायक अंबा प्रसाद, डीएसपी भूपेंद्र प्रसाद रावत, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी स्वप्न कुमार महतो, धनंजय कुमार सिंह, बमबम कुमार ने सड़क जाम स्थल पर पहुंचकर जाम को हटाने का पहल किया । जिस पर पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त करते हुए अपराधियों की शीघ्र पहचान कर लेने एवं गिरफ्तार करने की आश्वासन दिया। तत्पश्चात जाम हटाया जा सका जाम तकरीबन तीन घंटा रहा।