प्रिंस ऑटो पार्ट्स दुकान में चोरी, मामला दर्ज कराया
बड़कागांव | बड़कागांव प्रखंड के बरवाडीह सब स्टेशन के पास संचालित प्रिंस ऑटो पार्ट्स दुकान में बीती रात शनिवार को चोरों ने खिड़की तोड़कर कई कीमती सामान चुरा ले गए। मामले को लेकर मकान मालिक अंतू साहू के द्वारा बड़कागांव थाना में प्रिंस ऑटो पार्ट्स दुकान में चोरी हो जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है। मामले में अंतू ने तीन लोगों पर चोरी करने का शंका व्यक्त किया है। जिसमें चंदन कुमार, टूकन साव, अमन रजक के अलावा अन्य लोगों का नाम आवेदन में लिखा गया है। आवेदन में अंतू ने लाखों का सामान चोरी हो जाने का जिक्र किया है। जिसमें पांच केवी का स्टापलाइज़र, 220 एम्पियर का बैटरी, इन्वर्टर, आठ पीस हाइवा का क्लच प्लेट और लगभग 18 से 20 पीस पत्ती चोरी कर लिया गया। चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब दुकान के मालिक अश्विनी कुमार रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे और देखें कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान के मालिक ने बताया कि वह शनिवार को हर रोज की तरह दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह जब वह दुकान पर आए तो दुकान से सामान, बिखरा पड़ा था चोर उनकी दुकान में पिछले दरवाजे से दाखिल हुए और जाते समय दुकान का पिछला खिड़की को तोड़ कर इस वारदात को अंजाम दिया मालूम हो की प्रिंस मोटर पार्ट्स का दुकान पिछले एक महीना पहले ही अश्विनी कुमार ने अंतू साव के मकान में किराये पर लिए है।