तेलोडीह में 24 अप्रैल से होगा रुद्र महायज्ञ
बरही | बरही के तेलोडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नव निर्मित शिव मंदिर में श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ सह सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ लेने का निर्णय लिया गया। यज्ञ 24 अप्रैल से प्रारंभ होगी जिसका समापन 2 मई को किया जाएगा। यज्ञ को लेकर बैठक के अंत मे ध्वज रोपण कार्यक्रम किया गया। साथ ही बैठक के सफल आयोजन को लेकर यज्ञ समिति का गठन किया गया। जिसमें राजदेव यादव व रामसहाय यादव को अध्यक्ष, मनोज यादव एवं सुरेंद्र रविदास को सचिव, सरजू पासवान एवं अनिल यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया।