पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Sahitya Sanstha Celebrates Holi Festival Sings Bhagua Songs

साहित्य संस्था ने मनाया होली उत्सव, भगुआ गीत गाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग | हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, झारखण्ड के हजारीबाग कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर अध्यक्ष दिगंबर जैन चिकित्सालय के होमियोपैथिक डॉक्टर ईश्वर दत्त मिश्र थे। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है साथ ही अपनी परंपराओं को जीवित रखने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए। वरुण मिश्र सहित कई साहित्य सेवियों ने रंग-अबीर लगाकर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई । लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक होली गाई गई। होली गायक शिक्षक सिधेश्वर पांडेय ने अपनी गायकी से लोगों को होली के रस में सराबोर किया। अनिल ने कीबोर्ड पर और विजय सिंह एवं समाजसेवी भोला सिंह ने नाल पर होली को अद्भुत बनाया। भक्ति से लेकर श्रृंगार तक का दौर चला। संस्था के सचिव ब्रजेश विभूति ने सभी को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं...