- Hindi News
- National
- Chouparan News Shatchandi Mahayagya Will Be Held From March 25 In Barhidih
बरहीडीह में 25 मार्च से होगा शतचंडी महायज्ञ
बरही|बरही पश्चिमी पंचायत के बरहीडीह स्थित देवी मंडप के प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नागेश्वर प्रसाद केशरी एवं संचालन देवधारी प्रजापति ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से बरहीडीह देवी मंडप में शतचंडी महायज्ञ करने का निर्णय लिया गया। जिसके अनुसार यज्ञ 25 मार्च यज्ञ प्रारंभ होगी और समापन 2 अप्रैल को किया जायेगा। जिसको लेकर ध्वज रोपण कार्यक्रम 13 मार्च को किया जाएगा। मौके पर शतचंडी महायज्ञ को सफल आयोजन को लेकर यज्ञ पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद केशरी, सचिव देवधारी प्रजापति, कोषाध्यक्ष राज कुमार राणा, उपाध्यक्ष राम प्रसाद रजक, कैलाशपति सिंह, संरक्षक पूर्व मुखिया शमशेर आलम एवं होरिल सिंह को बनाया गया। मौके पर भोली पासवान, राज कुमार केशरी, कृपाल राणा, मंटू सिंह, सतेंद्र सिंह, संजय साव, राम कृपाल पासवान, छोटी ठाकुर, गोविंद ठाकुर, अशोक सिंह, बद्री साहू, रामचंद्र चैधरी, यूथ कमिटी अमित कुमार, सिंह, मोती सिंह, बाली महतो, धर्मेंद्र सिंह, लोकेश ठाकुर, पंचम कुमार, किशोर पासवान, नंदन केशरी, उमेश राणा, असलम मौजूद रहे।