पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोने की चैन के साथ स्नैचर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग कोर्रा थाना पुलिस ने एक स्नेचर को स्नेचिंग किए गए सोने की चैन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लोहसिंघना मस्जिद के नजदीक का रहने वाला इमरान मिर्जा उर्फ योयो उर्फ हनी है। पुलिस ने उसे शुक्रवार की देर शाम जेपी कारा भेज दिया। इस अपराधी तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहुंची। इसने गुरुवार को सुबह 8.00 बजे गांधी मैदान के पास महिला सोनी कुमारी चौहान के गले से सोने की चैन खीची थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह और एएआई मनोज कुमार आर्या ने मामले को गंभीरता से लिया। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जहां उसकी पहचान कल्लू चौक के आसपास निवासी के रूप में हुई । पुलिस उसके घर पर छापामारी कर महिला से स्नैचिंग किए गए सोने के चैन, अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला बोकारो जिले के तेनुघाट की रहने वाली है। गांधी मैदान के पास वर्तमान में रहती है। वह सुबह कचड़ा फेंकने घर से बाहर निकली थी। तभी उक्त अपराधी महिला के पीछे पहुंच गया आनन फानन में महिला अपने गेट के अंदर आ रही थी कि गले से सोने का चैन छिनकर भाग गया।

खबरें और भी हैं...